तौकीर को रिहा करो : उलेमा काउंसिल
काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद ताहिर मदनी ने बुधवार को कहा कि अगर अगले दो दिनों में बरेली पुलिस ने धर्मगुरु तौकीर रजा को रिहा नहीं किया तो हजारों की संख्या में उनके समर्थक राज्य भर में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार को मुस्लिम विरोधी करार दिया।
मदनी ने कहा कि धर्मगुरु को सलाखों के पीछे डालने से उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा सामने आ गया है। धर्मगुरु पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बरेली शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के असली गुनहगारों को पकड़ने के बजाय सरकार और पुलिस अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बना रही है। पुलिस असली गुनहगारों को बचा रही है।
उल्लेखनीय है कि बरेली पुलिस ने सोमवार को धर्मगुरु तौकीर रजा खान को गत 2 मार्च को एक धार्मिक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications