चीनी दूतावास के बाहर नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। राजधानी में चीनी दूतावास के सामने तिब्बती कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने की कोशिश के एक दिन बाद बाद दूतावास के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चीन के विरुद्ध तिब्बती विद्रोह की 51वीं वर्षगांठ के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) एस. दास ने कहा, "तिब्बती विद्रोह की वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए चाणक्यपुरी स्थित चीनी दूतावास के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।" गौरतलब है कि तिब्बत मूल के लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+