सेनाध्यक्ष फोंसेंका ने अनशन तोड़ा
कोलंबो। सरकार का तख्ता पलटने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल सरथ फोंसेका ने पत्नी के मोबाइल फोन से अपनी बेटियों से बात करने की अनुमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया। पूर्व सेना प्रमुख की पत्नी अनोमा फोंसेका ने कहा कि मंगलवार को सेना द्वारा अमेरिका में रहने वाली दो बेटियों से बात करने की अनुमति मिलने के बाद फोंसेका ने अनशन स्थगित कर दिया।
श्रीलंका: फोंसेका गिरफ्तार, कोर्टमर्शल होगा
फोंसेंका की पत्नी ने बताया कि सेना ने सोमवार देर रात उनसे संपर्क किया और मोबाइल फोन लेकर फोंसेंका से मिलने को कहा। समाचार पत्र 'डेली मिरर' की वेबसाइट के अनुसार अनोमा ने बताया कि देर रात सरथ ने उनके मोबाइल फोन से बेटियों से बात की।
सेना ने इससे पहले फोंसेका को फोन उपलब्ध कराया था लेकिन उन्होंने केवल अपनी पत्नी के मोबाइल फोन का उपयोग करने पर जोर दिया। फोंसेका पर अगले कुछ दिनों में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications