श्रीलंका: फोंसेका गिरफ्तार, कोर्टमर्शल होगा

राष्ट्रीय सुरक्षा के मीडिया केंद्र के निदेशक लक्ष्मण हुलुगाले ने कहा कि फोनसेका एक सैन्य न्यायालय में सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोपों का सामना करेंगे।
हुलुगाले ने कहा कि विपक्ष के साथ सरकार का तख्ता पलटने के लिए चर्चा करने और सेना प्रमुख रहते हुए सेना में विभाजन पैदा करने के आरोप में फोनसेका को गिरफ्तार किया गया। फोनसेका ने पिछले महीने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को चुनौती थी लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी की सूचना के तुरंत बाद विपक्षी दलों के राजनेता फोनसेका से एकजुटता दिखाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications