गुरशान मामले में संदिग्ध महिला की तलाश

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में तीन साल के भारतीय बच्चे गुरशान सिंह चन्ना को कार में अचेत हालत में छोड़कर चले जाने के आरोपी भारतीय नागरिक गुरसेवक ढिल्लन की मदद एक स्थानीय महिला ने की थी। बाद में गुरशान की मौत हो गई थी।

आस्ट्रेलिया में भारतीय बच्चे का शव मिला

पुलिस का कहना है कि बीते गुरुवार की रात 12 बजे से तीन बजे के बीच ढिल्लन की मदद एक महिला ने की थी। पुलिस इस महिला से पूछताछ करना चाहती है। अधिकारियों के मुताबिक ढिल्लन की कार का ईंधन खत्म हो गया था और इस दौरान महिला उसे पास के एक सर्विस स्टेशन तक अपनी कार से ले गई थी।

उल्लेखनीय है कि मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट वाइल्डवुड रोड पर गुरुवार रात गुरशान का शव बरामद किया गया था। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने यहां आए थे और वे लालोर इलाके में ठहरे थे। यह आरोपी उसी घर में रहता है जहां गुरशान के माता-पिता ठहरे हुए थे। ढिल्लन के खिलाफ रविवार रात इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया।

भारतीयों पर हमला करने वाले युवक जेल से छूटे
ढिल्लन पर आरोप है कि उसने गुरशान को अपनी कार में छोड़ दिया जबकि वह बेहोश था। पुलिस इस मामले में अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मेलबर्न में पुलिस ने गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना और पिता हरजीत सिंह से शुक्रवार रात पूछताछ की थी। दोनों ने बच्चे की मौत के संदंर्भ में गुरुवार रात पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+