आस्ट्रेलिया में भारतीय बच्चे का शव मिला

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि गुरशान की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच से मौत की वजह का पता चल सकेगा। गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना ने उसके गायब होने के 45 मिनट बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि बच्चा उन्हीं कपड़ों में बरामद किया गया जो उसने गायब होने के दौरान पहन रखे थे।
जांच अधिकारी स्टीव क्लार्क ने शुक्रवार को कहा कि पोस्टमार्टम किया गया लेकिन इसमें कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े किसी भी प्रत्यक्षदर्शी से सामने आने की अपील की है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) सर केन लोंस ने गुरुवार रात कहा कि बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फिलहाल किसी संदिग्ध अपराधी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications