चरस के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के नारकोटिक्स प्रकोष्ठ ने शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से सोमवार को बिहार निवासी अजय कुमार (20) और राजेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) नीरज ठाकुर ने कहा, "दोनों के पास 22 किलो चरस थी। दोनों ने खुलासा किया है कि उनके गिरोह का सरगना भारत-नेपाल सीमा पर रहता है। वह ट्रेन के जरिए नशीले पदार्थो को दिल्ली और आसपास के इलाकों में भेजता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications