नए परमाणु संयंत्रों के डिजाइन पर 4 करोड़ डॉलर खर्च करेगा अमेरिका

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वेस्टिनहाउस इलेक्ट्रिक कंपनी और जनरल एटामिक्स के नेतृत्व में दो दलों को नए संयंत्रों के विकास का काम सौंपा गया है।

अमरिकी ऊर्जा विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बहरहाल नए संयंत्रों के निर्माण का फैसला डिजाइन के पूरा होने के बाद ही किया जाएगा।

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री स्टीवन चु ने कहा कि इस निवेश से नई पीढ़ी के परमाणु रिएक्टरों के विकास के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी।

नई पीढ़ी के परमाणु संयंत्रों के निर्माण का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में इनकी डिजाइन और विकास का काम होगा। इस चरण के हासिल परिणामों के आधार पर फैसला किया जाएगा कि दूसरे चरण का कार्य आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+