साल के अंत तक शुरू होगा विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य
रायपुर, 9 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में
1,600 मेगावाट के ताप विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण का जिम्मा कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीसीएल) को सौंपा गया है।
उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "केपीसीएल संयंत्र के लिए 1,260 एकड़ जमीन तलाश रही है। उम्मीद है कि छह महीने के भीतर अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।"
अधिकारी ने कहा कि इस संयंत्र के लिए 50 फीसदी से ज्यादा लोगों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ से की जाएगी जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि दो इकाइयों की स्थापना के लिए सितंबर 2008 में छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत 800 मेगावाट क्षमता वाली दोनों इकाइयां जांजगीर-चंपा जिले के गोधना में स्थापित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications