मप्र में फैक्टरी में आग
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को खेतिया क्षेत्र में स्थित सत्यम जिनिंग फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड ने कुछ ही समय में भीषण रूप अख्तियार कर लिया। फैक्टरी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में कॉटन बीज की लगभग 16 हजार बोरियां नष्ट हो गईं।
आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। 17 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। लिहाजा इंदौर और पीथमपुर से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications