बाबा ने सेक्‍स रैकेट से कमाए 25 हजार करोड़

Swami Bhimananda
नई दिल्‍ली। वो बाबा जो अपने आपको इच्‍छाधारी बताता है। उसे चित्रकूट वाला बाबा कहें, या स्‍वामी भीमानंद और या फिर शिवमूरत द्विवेदी। जगह-जगह नाम बदल कर काम करने वाले इस बाबा ने धर्म एवं आध्‍यात्‍म की आढ़ में सेक्‍स रैकेट चलाकर पिछले दस साल में 25 हजार करोड़ की कमाई की।

जरा सोचिए अरबों लोग हैं, जो पूरा जीवन बीत जाने पर भी इतनी कमाई नहीं कर पाते होंगे। लेकिन इच्‍छाधारी बाबा ने इतना पैसा भी कमाकर करोड़ों की संपत्ति जुटा ली। यही नहीं ऐसी तमाम बाते हैं, जिन पर से दिल्‍ली पुलिस एक-एक कर पर्दा हटा रही है।

कंडोम तक का हिसाब रखते थे स्‍वामी जी

राजीव रंजन द्विवेदी के नाम से भी मशहूर यह बाबा पिछले दस साल से सेक्‍स रैकेट चला रहा है। इस रैकेट का जाल देश भर में फैल चुका है। दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक भीमानंद लड़कियों की सप्‍लाई करता था। बाबा के कई ठिकानों से बरामद वस्‍तुओं में कई डायरियां भी मिली हैं, जिनमें कॉल गर्ल्‍स के नंबर लिखे मिले। यही नहीं भीमानंद आपने इस रैकेट में हिसाब-किताब का इतना पक्‍का था कि उसने कंडोम पर होने वाले खर्च तक का हिसाब डायरी में लिख रखा था।

पुलिस के मुताबिक इस ढोंगी संत के जाल में पांच सौ से अधिक लड़कियां फंस चुकी थीं। यह बाबा ऐसी लड़कियों को फांसता था जो ज्यादा मेहनत किए बिना दौलत कमाना चाहती थीं। इस रैकेट में ज्‍यादातर ऐसी ल‍ड़कियां शामिल थीं जो एमबीए, एयरहोस्टेस, अभिनेत्री, आदि बनने की तमन्ना रखने वाली लड़कियां काम करती थीं।

पढ़ें- शिष्‍या ने खोली स्‍वामी नित्‍यानंद की पोल

पुलिस ने यह भी बताया कि दिल्‍ली के सफदरजंग एंक्‍लेव, सीआर पार्क, आरके पुरम और भिखाजी कामा प्‍लेस जैसी पॉश कालोनियों में इच्‍छाधारी का रैकेट चल रहा था। कई बड़े व्‍यापारी व धनी व्‍यवसायी उसके ग्राहक थे। ये वो लोग हैं जो एक रात का एक लाख रुपए तक देने को तैयार हो जाते हैं।

इन सभी बातों को देखते हुए पुलिस ने मकोका के तहत रंजन द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाबा का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। वो अभी भी अपने आपको दोषी मानने से इंकार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+