शिष्या ने खोली नित्यानंद के आश्रम की पोल

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक नित्या प्रेमानंद उर्फ लेनिन करुप्पन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर स्वामी जी के कारनामों का वीडियो बनाया। यही नहीं उसने वीडियो की 86 प्रतियां बनाकर कई संगठनों और मीडिया प्रतिष्ठानों को वितरित कीं। यह सभी स्वामी जी का चिठ्ठा खोलने के मकसद से किया गया।
पढ़ें- स्वामी नित्यानंद के मोदी से संबंध!
फिलहाल स्वामी जी और प्रेमानंद समेत उनके कई शिष्य फरार हैं। डेक्कन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबिक प्रेमानंद बेंगलुरू से निकलकर चेन्नई जा पहुंचा है, जहां वो पुलिस प्रोटेक्शन मांग रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीवीडी के साथ बिदड़ी आश्रम में रहने वाली एक 23 वर्षीय शिष्या द्वारा लिखा गया पांच पन्ने का एक पत्र भी दिया गया, जिसमें लिखा गया है कि स्वामी नित्यानंद कई शिष्याओं का यौन शोषण करते रहे हैं। उसमें लिखा गया है कि आश्रम में मानवाधिकारों का जमकर उल्लंघन होता रहा है। यही नहीं वर्ष 2008 में कनाडा से आयी एक शिष्या की मौत भी बिदड़ी के आश्रम में हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications