स्वामी नित्यानंद के संबंध मोदी से भी!

मोदी पर यह आरोप कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया ने लगाया है। मोधवाडिया ने कहा कि यह भाजपा के लिए शर्म की बात है। मोदी न केवल नित्यानंद के संपर्क में रहे हैं, बल्कि पिछले साल नित्यानंद की किताब जीवन मुक्ति का विमोचन भी उन्होंने किया था। उन्होंने कहा कि मोदी स्वामी नित्यानंद से दो बार मिल भी चुके हैं।
मीडिया में यह खबर आते ही गुजरात में मोदी समेत तमाम भाजपा नेता गुस्से से लाल हो गए हैं। इस पर भाजपा नेताओं का कहना है कि वे हमेशा से संतों का सम्मान करते आए हैं। नित्यानंद के कार्यक्रम में अगर मोदी गए भी थे, तो वो सिर्फ आयोजकों के बुलावे पर न कि नित्यानंद के कहने पर। अब संत क्या करते हैं, उससे किसी अतिथि का क्या लेना-देना। इसलिए नित्यानंद से मोदी को जोड़ना पूरी तरह गलत है।












Click it and Unblock the Notifications