चिली को 50 लाख डॉलर देगा भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिली में गत सप्ताहांत आए शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए वहां राहत और पुनर्वास कार्यो के लिए 50 लाख डॉलर देने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि चिली में भूकंप से 587 लोगों की मौत हो गई थी।
चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेचलेट को भेजे पत्र में सिंह ने कहा कि भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति वह गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप से हुए जान-माल की क्षति से वह दुखी हैं। सिंह ने कहा, "भारत सरकार और देशवासियों की ओर से मैं चिली भूकंप से हुए जान-माल की क्षति के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications