बातचीत को आतंकवाद के मुकाबले से जोड़ना ठीक नहीं : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री हाउस में यहां विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बातचीत में गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान समग्र वार्ता की जल्द बहाली चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत के रुख ने पाकिस्तान को निराश किया है।
गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान, भारत सहित क्षेत्र के सभी देशों के साथ बराबरी के आधार पर मित्रवत रिश्ता चाहता है। गिलानी ने यह भी स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में शांति पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications