जहरीली शराब पीने से 6 लोगों ने गंवाई आंख की रोशनी
जिले के एक अधिकारी के मुताबिक वेन प्रखंड के बड़ी आंट और योगा बिगहा गांव के कुछ लोगों ने दो दिन पहले गांव में ही बनी शराब पी ली थी।
बड़ी आंट गांव के निवासी संजय कुमार ने बताया कि शराब पीने वाले लोगों की तबियत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और सभी लोगों को दस्त शुरू हो गया। इसी बीच उन्हें आंखों के आगे धुंध भी छाने लगा। इस दौरान योगा बिगहा के शराब पीने वाले रघुवीर मांझी ने दम तोड़ दिया।
इधर, योगा बिगहा गांव के वीरेन्द्र मांझी ने बताया कि शराब पीने से इस गांव के रूदल, अशोक मांझी, बड़ीआंट गांव के रामजी मांझी, संजय रविदास, विकास रविदास सहित रामाश्रय रविदास के आंखों की रोशनी चली गई है।
इन लोगों का इलाज बिहारशरीफ के एक निज में चल रहा है। सभी लोगों ने दिखाई न देने की बात कही है।
निजी क्लिनिक के चिकित्सक बच्चू सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शराब पीने से इनके रेटिना पर असर पड़ा है, जिसकी वजह से इनकी आंखों की रोशनी चली गई है।
नालंदा जिले के प्रभारी जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त परवेज खान ने बताया कि उन्हें भी इस घटना की सूचना मिली है। उन्होंने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस मामले की छानबीन करने के लिए निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications