आम बजट आज, सेफ साइड खेलेंगे प्रणब

पढ़ें- आम बजट 2010 के लाइव अपडेट
बजट में बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों का असर दिखने की पूरी संभावना है। दोनों जगह कांग्रेस अपनी नीतियों के आधार पर ही वोट मांगने उतरेगी। यही नहीं पिछले एक साल से महंगाई से जूझ रही जनता के सामने अगर प्रतिकूल बजट पेश कर दिया, तो निश्चित ही इसका असर अगले लोकसभा चुनावों में भी पड़ सकता है। हालांकि लोकसभा चुनाव अभी काफी दूर हैं।
पढ़ें- रेल बजट के प्रमुख अंश
यह प्रणब मुखर्जी का दूसरा आम बजट होगा। अर्थशास्त्रियों और वित्त विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि प्रणब इस बजट के माध्यम से जनता को महंगाई से राहत जरूर देंगे। आर्थिक विकास दर 8.75 रखने के लक्ष्य के साथ प्रणब अपनी पारी की शुरुआत करेंगे। ऐसे में अप्रत्यक्ष कर या उपकर बढ़ने की पूरी संभावना है। हालांकि कृषि उत्पादों के दामों में गिरावट दर्ज हो सकती है।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, तंबाकू और सिगरेट के दाम बढ़ने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आम आदमी का बोझ न बढ़ाने के उद्देश्य से संप्रग सरकार इस बार आयकर की दरों को नहीं बढ़ाने के मूड में है। चूंकि आर्थिक मंदी लगभग खत्म होने की कगार पर है, इसलिए उद्योगों को मिल रहे आर्थिक प्रोत्साहनों को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं के दाम घट भी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications