प्रतापगढ़ के पास काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लुटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार तड़के दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रेलगाड़ी में हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट की। यात्रियों के अनुसार करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद पांच लुटेरे नकदी और कीमती सामान लेकर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ही फरार हो गए। प्रतापगढ़ में यात्रियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज करवाया।
पढ़ें - बक्सर में पंजाब मेल एक्सप्रेस लुटी
प्रतापगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी एस.के.सिंह ने बताया कि नकाबपोश हथियार बंद लुटेरे शुक्रवार तड़के सुल्तानपुर के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में सवार हुए और रेलगाड़ी चलने के कुछ समय बाद एसी डिब्बे में लूटपाट शुरू कर दी।
लगभग ऐसी ही तरीका हाल ही में बिहार में पंजाब मेल एक्सप्रेस लूटे जाने में भी अपनाया गया था। वहां पर भी सशस्त्र लुटेरों ने ट्रेन पर धावा बोल कर लूट-पाट की थी। इस लूट में एक यात्री को लुटेरों ने चाकू भी मार दी थी।













Click it and Unblock the Notifications