बक्सर में पंजाब मेल एक्सप्रेस लुटी
पटना। बिहार के बक्सर जिले में छह से अधिक हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब मेल एक्सप्रेस में यात्रियों से नकदी और कीमती सामान लूट लिए। लुटेरों ने इस दौरान एक यात्री को चाकू मार कर घायल भी कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राजधानी पटना से 125 किलोमीटर दूर सोमवार को आरा और बक्सर के बीच पंजाब मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को लूट लिया। इस दौरान घायल हुए यात्री को बक्सर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सशस्त्र अपराधियों ने बंदूक की नोक पर यात्रियों से नकदी और कीमती सामान लूट लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications