कांग्रेसी सांसदों की क्लास लेंगी सोनिया
नई दिल्ली। महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में हुई बहस के दौरान भोजनावकाश के बाद के सत्र में कांग्रेस सदस्यों की कम अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सदस्यों की उपस्थिति की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जिन सांसदों को संयोजक बनाया गया है, उन्हें आज बुलाकर निर्देश दिया गया है कि वे रोजाना चार बजे तक सदस्यों की उपस्थिति की सूची तैयार करें।
ज्ञात हो कि लोकसभा में आज जब महंगाई पर चर्चा चल रही थी तो एक वक्त सदन में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बेहद कम थी। भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और सरकार को फजीहत का सामना न करना पड़े, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications