भारत का पाक पर दबाव, कहा सईद को गिरफ्तार करो

Salman Bashir
नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के साथ सचिव स्‍तर की वार्ता में भारत ने उम्‍मीद जताई है कि वो जल्‍द ही मुंबई आतंकी हमले के आरोपियों के खिलाफ जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई करेगा। इस बैठक में आतंकवाद और कश्‍मीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान भारत ने दबाव डालते हुए हाफिज सईद की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

पढ़ें- भारत-पाक वार्ता से जुड़ी अन्‍य खबरें

मुंबई पर 26 नवंबर 2008 के हमले के बाद पहली बार हुई वार्ता में दोनों देशों के विदेश सचिवों ने गुरुवार को औपचारिक मुलाकात की। भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव और पाकिस्‍तान के सलमान बशीर की वार्ता करीब डेढ़ घंटे तक चली। इससे संकेत मिलता है कि दोनों पक्षों ने अपने मतभेदों को दूर करने और सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए कड़ा प्रयास किया।

हेडली, राणा पर मांगी जानकारी

इसके अलावा भारत ने पाकिस्‍तान से लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड हेडली और तहव्‍वुर राणा के संबंध में जानकारी मांगी है। वार्ता के बाद मीडिया के समक्ष किसी भी प्रकार का संयुक्‍त बयान पेश नहीं किया गया। हालांकि खबर है कि वार्ता में भारत ने एक बार फिर मुंबई आतंकी हमले के मुख्‍य साजिशकर्ता हाफिज सईद की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। साथ ही हमले के आरोपियों के खिलाफ त्‍वरित कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा पाकिस्‍तान में फल-फूल रहे आतंकी संगठनों को निस्‍तेनाबूत करने की बात कही वहीं पाकिस्‍तान ने एक बार फिर कश्‍मीर मुद्दा उठाया। इसके अलावा पाक ने नदी जल बंटवारे का मुद्दा भी उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+