नीलमणि होंगे बिहार के नए पुलिस महानिदेशक
पटना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के वरिष्ठ अधिकारी नीलमणि फरवरी महीने के अंत में राज्य के पुलिस महानिदेशक का पद संभालेंगे।
राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भापुसे के 1975 के बैच के अधिकारी नीलमणि 28 फरवरी को पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नीलमणि वर्तमान में गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) के महानिदेशक हैं। इसके पूर्व नीलमणि राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक का भी पद संभाल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications