मलेशिया में प्रवासियों के बीच तलाक की दर में भारी इजाफा
मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) की महिला शाखा वनिता की प्रमुख पी. कोमला देवी ने बताया कि तलाक के साथ ही किशोरावस्था में विवाह, शादी से पहले गर्भधारण और युवावस्था में एकल माताओं की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बीच ये मामले सामने आ रहे हैं उनमें ज्यादातर गरीब पृष्ठभूमि के हैं और उन्हें मदद की जरूरत है।
मलेशिया में सबसे ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है। इसके अलावा काफी संख्या में चीनी और करीब 20 लाख भारतीय भी यहां रहते हैं। भारतीयों में ज्यादातर तमिल हैं, जो ब्रिटिशकाल के समय यहां आकर बस गए थे।
एमआईसी भारतीयों की आवाज उठाने वाला सबसे पुराना दल है और सत्तारूढ़ गठबंधन बारिसन नेशनल का घटक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications