नहीं बढ़ेगा 'ममता एक्सप्रेस' का किराया!

पढ़ें- रेलवे बजट 2010 के लाइव अपडेट
इस बात के संकेत ममता बनर्जी ने भी मंगलवार शाम मीडिया से बातचीत में दिए। ममता ने कहा कि उनका बजट आम जनता को समर्पित है। इस बजट में बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों पर बोझ नहीं डाला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों के लिए नई ट्रेने शुरू किए जाने के अलावा कई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। नई ट्रेनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक शांति एक्सप्रेस प्रमुख है।
इसके अलावा प्रमुख स्टेशनों के बीच एक दर्जन से ज्यादा दुरंतो एक्सप्रेस, जन शताब्दी ट्रेनों के चलाए जाने की योजना है। गौरतलब है कि संप्रग सरकार का यह दूसरा रेल बजट है और इसमें अगले एक दशक को ध्यान में रखते हुए योजनाएं शुरू की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications