Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेल बजट 2010 के ताजा अपडेट

Mamata Banerjee
रेलवे बजट 2010 पर ताजा अपडेट यहां पढ़ें। लाइव अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।

2:04 बजे
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने जैसे ही रेल बजट पूरा किया वैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बनर्जी द्वारा रेल बजट पूरा किए जाने के तत्काल बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी।

1:59 बजे।
ममता बनर्जी ने देश की जनता के लिए नया व्‍यापारिक मॉडल पेश करते हुए बुधवार को नए व्यापारिक मॉडल का वादा किया जिसमें निजीकरण किए बगैर सामाजिक प्रतिबद्धता वाले निजी निवेश को प्रोत्साहन दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार यात्री किराए में बढ़ोत्‍तरी नहीं की गई है।

1:54 बजे
कश्‍मीर रेल लिंक सोपोर तक बढ़ाया जाएगा। 10 अधीनस्‍थ ऑटोमोबाइल केंद्रों की स्‍थापना होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त रेलवे अस्‍पतालों की स्‍थापना की जाएगी।
चेन्नई स्थिति एकीकृत डिब्बा कारखाना को आधुनिक बनाया जाएगा। मुंबई में नया डिब्बा मरम्मत केंद्र की स्थापना।
बेंगलुरू में पहियों के डिजाइन, विकास और परीक्षण केंद्र की स्थापना। 94 स्टेशनों को उन्नत बनाया जाएगा


1:42 बजे
रेलवे परियोजनाओं को जल्‍द निपटाने के लिए स्‍पेशल टास्‍क फोर्स का गठन होगा, जो 100 दिन के अंदर परियोजना को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।

1:40 बजे
कोलकाता मेट्रो स्‍टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मार्च 2010 तक जापान के साथ वेस्‍टर्न कॉरीडोर पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर होंगे। मातृभूमि नाम की कई और लेडीज़ स्‍पेशल ट्रेने चलायी जाएंगी। ये ट्रेने मुंबई, चेन्‍नई और पश्चिम बंगाल में चलायी जाएंगी।

1:32 बजे
ममता के बजट पर विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। जिस वजह से बजट भाषण में बाधा उत्‍पन्‍न हुई। इस कारण ममता बनर्जी कई स्‍टेशनों के नाम नहीं ले सकीं, जहां से नई ट्रेने चलनी हैं।

1:25 बजे।
डिब्‍बों में वातानुकूलन किराए में 20 रुपए की कमी की जाएगी।

1:20 बजे।
सिक्‍कम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश तक नई रेल सेवाएं पहुंचाने की बात ममता बनर्जी ने कही।

1:15 बजे
लोगों को सहज यात्रा प्रदान कराने के लिए उन्‍हें दी जाने वाली सुविधाओं पर 113 करोड़ का बजट रखा गया है। रेलकर्मियों की पेंशन फंड के लिए 14, 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

1:03 बजे
दस नई दुरंतो एक्‍सप्रेस चलाने की घोषणा। जिन लोगों की जमीने रेलवे परियोजनाओं के कारण छिन गई हैं, उनके सभी परिवारों के एक-एक सदस्‍य को रेलवे में नौकरी दी जाएगी। भविष्‍य में जबरन किसी की जमीन नहीं छीनी जाएगी।

12:59 बजे
रेलवे की महिला कर्मचारियों के लिए 60 क्रेश खोले जाएंगे, जबकि 20 नए हॉस्‍टल बनाए जाएंगे।
रेलवे की सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्‍त सेनानियों का सहयोग लिया जाएगा।
पांच नई रेल कोच फैक्ट्रियां स्‍थापित की जाएंगी। जहां ऐसे कोच भी बनाए जाएंगे जो कृषि उत्‍पादों को ले जाने में भी कारगर हों।

12:52 बजे
वर्ष 2011 में 54 नई ट्रेने चलाई जाएंगी। इसके अलावा इसी साल मुंबई के लिए 101 सुबुरबन ट्रेने चलाई जाएंगी।
खड़गपुर में रेलवे अनुसंधान केंद्र की स्‍थापना होगी।
ममता बनर्जी ने एक विवादास्‍पद बात कही है, कि ट्रेनों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी रेलवे नहीं बल्कि राज्‍यों की जिम्‍मेदारी भी है।

12:45 बजे
राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए विशेष ट्रेनें चालायी जाएंगी। रेलवे पांच खेल अकादमी की स्‍थापना करेगा।

12:42 बजे
रेलवे कर्मचारियों के लिए नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। रेलवे की ओर से टैगोर संग्रहालय की स्‍थापना की जाएगी।

12:39 बजे
महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए सहायता योजनाएं चलायी जाएंगी। यात्रियों को रियायत मुहैया कराने वाली इज्‍जत योजना जल्‍द लागू होगी। 1000 किलोमीटर तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएंगी।

यात्रियों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए रेलवे खुद के 6 बॉटलिंग प्‍लांट लगाएगा।

12:30 बजे
रेलमंत्री ने कहा अब अस्‍पतालों और विश्‍वविद्यालयों में ई-टिकटों के वाहन पहुंचेंगे। जिससे लोगों को रेलवे काउंटरों के बाहर भीड़ नहीं लगानी पड़ें।

12:25 बजे
रेल मंत्री ने की 117 नई ट्रेनों की घोषणा। कहा सात महीने के अंदर चला दी जाएंगी सभी नई 117 ट्रेने। रेल हादसों से निपटने के लिए अब एक भी बिना व्‍यक्ति के क्रॉसिंग नहीं होगी। यानी पांच साल के अंदर सभी लेवेल अनमैन्‍ड रेलवे क्रॉसिंग खत्‍म कर दी जाएंगी।

12:15 बजे
रेल मंत्री ने 'विजन 2010' पर अपना भाषण शुरू किया।

12:10 बजे
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, स्‍पीकर और विपक्ष का आभार व्‍यक्‍त करते हुए बजट भाषण शुरू किया।

11:34 बजे
ममता बनर्जी रेल बजट पेश करने के लिए संसद पहुंची।

11:13 बजे
विपक्ष ने वादा किया कि रेल बजट के दौरान बाधाएं उत्‍पन्‍न नहीं करेंगे।

बुधवार को पूरे देश की निगाहें रेल मंत्री ममता बनर्जी के रेल बजट पर हैं। देखना यह है कि ममता इस बार किस वर्ग का ज्‍यादा ध्‍यान रखती हैं। हालांक‍ि माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में होने वाले विधान सभा चुनावों के मद्देनजर इन दोनों राज्‍यों को ज्‍यादा फायदा मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+