शल्य चिकित्सा के बाद रोहित बल के स्वास्थ्य में सुधार (लीड-1)
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। डिजाइनर रोहित बल की शल्य चिकित्सा के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गुड़गांव स्थित मेदांता मेडीसिटी अस्पताल के उनके चिकित्सक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बल को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद पहले दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें गुड़गांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी शल्य चिकित्सा हुई।
अस्पताल के अध्यक्ष और जाने माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ नरेश त्रेहन का कहना है कि बल की सेहत में सुधार हो रहा है।
त्रेहन ने आईएएनएस को बताया, "वह ठीक हो रहे हैं। उनकी सही स्थिति के विषय में इस समय कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्हें कम से कम दो-तीन दिनों के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।"
उन्होंने कहा, "उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। आए दिन कई लोगों को दिल का दौरा पड़ता है। इसका कोई विशेष कारण नहीं है।"
बल फैशन उद्योग में 'गुड्डा' नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्हें कपड़ों और कल्पनाशीलता का गुरु माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications