लोकसभाध्यक्ष ने मूल्य वृद्धि पर स्थगन प्रस्ताव नामंजूर किया

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों पर चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव की विपक्ष की मांग नामंजूर करते हुए बुधवार को कहा कि इस बारे में चर्चा रेल बजट के बाद कराई जाएगी।

इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और लोकसभाध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव की स्वीकार्यता के मसले पर करीब 45 मिनट चर्चा हुई जिसके तहत मतदान और सभी तरह का कामकाज का स्थगित किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), शिव सेना, अकाली दल और अन्य दलों ने इस प्रस्ताव पर जोर दिया लेकिन लोकसभाध्यक्ष ने उनकी मांग ठुकरा दी।

बहस के जवाब में कुमार ने कहा, "पिछले दो दिनों में नियमों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है और मैंने सम्मानित सदस्यों की बात भी सुनी है।"

उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि एक ज्वलंत मसला है लेकिन यह वृद्धि इतनी आपात रूप से नहीं हुई है कि दूसरा सारा कामकाज स्थगित कर उस पर चर्चा की जाए।

उन्होंने कहा, "मैं सदन के नियमों से बंधी हूं। इस मसले पर रेल बजट के फौरन बाद चर्चा होगी।"

इस पर गुस्साए विपक्षी सदस्यों ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी वजह से लोकसभाध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+