पाकिस्तान में विस्फोट, 4 आतंकियों की मौत
इस्लामाबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में मंगलवार को एक घर के अंदर एक बम समय से पहले फट गया, परिणामस्वरूप चार आतंकियों की मौत हो गई और पांच आतंकी घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि आतंकी कुर्रम एजेंसी के अलीशेरजई डार इलाके में स्थित बम का इस्तेमाल कर मकान को उड़ा देना चाहते थे। लेकिन बम समय से पहले ही फट गया। परिणामस्वरूप चार आतंकी मारे गए और पांच घायल हो गए।
अलीशेरजई डार इलाके के निवासियों ने आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के कारण इलाके को खाली कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications