वनवर्ल्ड गठबंधन से जुड़ेगी किंगफिशर
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। किंगफिशर एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा है कि उसने 11 विमानन कंपनियों के एक वैश्विक गठबंधन 'वनवर्ल्ड' से जुड़ने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किया है और इसके लिए जरूरी मंजूरी हेतु नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आवेदन कर दिया है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वनवर्ल्ड के बोर्ड पर किसी विमानन कंपनी को लाए जाने की प्रक्रिया में सामान्यतौर पर लगभग 18 महीने लग जाते हैं और किंगफिशर को उम्मीद है कि वह अगले वर्ष से अपने वैश्विक करार के हिस्से के तहत अपनी उड़ानें शुरू कर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications