नेपाल, बांग्लादेश के साथ रेल संपर्क बढ़ाया जाएगा : बनर्जी
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां कहा कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ रेल संपर्क बढ़ाया जाएगा। वर्ष 2010-11 के लिए लोकसभा में रेल बजट प्रस्तुत करते हुए बनर्जी ने कहा कि नेपाल के साथ रेल संपर्क के लिए पांच नए मार्गो का सर्वे हो चुका है।
बनर्जी ने कहा, "इन रेल मार्गो के अलावा जोगबनी से बिराटनगर के लिए भी एक रेल मार्ग शुरू किया जाएगा और जयनगर से बीजलपुरा के बीच गेज परिवर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग का बारदीबास तक विस्तार किया जाएगा।"
इस संदर्भ में बनर्जी ने बांग्लादेश के साथ हाल में हुए समझौते का जिक्र किया। यह समझौता बांग्लादेश के अखौरा और भारत के अगरतला के बीच रेल संपर्क मुहैया कराने के लिए है।
बनर्जी ने कहा, "यह रेल संपर्क पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र (बांग्लादेश से होकर) के बीच अपेक्षाकृत कम दूरी का रेलमार्ग भी मुहैया कराएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications