रेल बजट के पूर्व बिहार में अपराधियों ने रेलगाड़ियों को बनाया निशाना (लीड-1)

पुलिस के अनुसार हावड़ा से दिल्ली जा रही कमला-गंगा जनता एक्सप्रेस जैसे ही लखीसराय रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तभी अज्ञात लुटेरों ने एक डिब्बे में लूटपाट प्रारंभ कर दी। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने यात्रियों से एक लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।

पुलिस ने बताया कि लुटेरे मनकठा रेलवे स्टेशन से पहले ही जंजीर खींचकर फरार हो गए। इस मामले की एक प्राथमिकी मोकामा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना में दर्ज करा दिया गया है।

मोकामा जीआरपी थाना के प्रभारी निगम कुमार वर्मा ने बताया कि लुटेरों की संख्या आठ-दस बतायी जा रही है जो हथियार से लैस थे। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले पटना से दरभंगा जा रही एक रेलगाड़ी में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने एक यात्री की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पटना से दरभंगा जा रही कमला-गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में बरौनी और तेघड़ा रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री को गोली मार दी गई। यात्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बरौनी जीआरपी थाने में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। थाना प्रभारी ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने बुधवार को बताया कि मुरारी कुमार राय एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+