'पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम'

टोरंटो, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में दो सिखों का सिर कलम करने की घटना को बर्बर करार देते हुए कनाडा के सिख समुदाय ने कहा है कि वहां की सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है।

'टोरंटो सिख स्पिनिंग व्हील फिल्म फेस्टीवल' के संस्थापक और प्रसिद्ध चिकित्सक बिरिन्दर सिंह अहलूवालिया ने आईएएनएस से कहा कि ऐसा कृत्य कर तालिबानियों ने यह बता दिया कि उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ऐसी हिंसक घटनाओं का शिकार हो रही है।

कनाडा के पहले सिख सांसद गुरबख्श सिंह ने कहा कि हिंसक घटनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुई घटना इस बात की पुष्टि करती है।

सिंह ने कहा कि कनाडा सरकार को इस मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। वेंकुवर स्थित रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा से जुड़े जरनैल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा और हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वहां की सरकार को याचिका सौंपी जाएगी।

कनाडा के सबसे बड़े गुरुद्वारा डिक्सी रोड के पूर्व अध्यक्ष नक्षत्र सिंह ने कहा, "पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहा। तालिबानी हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।"

उन्होंने भारत से भी अपील की कि वह पाकिस्तान पर दवाब बनाए। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में सिख असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भारत जाने की अनुमति देनी चाहिए।"

साउथ एशियन ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एसएएचआरए) के अध्यक्ष रोजर वायर ने कहा, "तालिबान ने घृणित कार्य किया है और हम पाकिस्तान और विश्व समुदाय से कार्रवाई की मांग करते हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+