चीनी इंजीनियर की जमानत याचिका पर 8 मार्च को होगी सुनवाई
चीन के तीनों इंजीनियरों के वकील बी. के. शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था जिस वजह से उच्च न्यायालय ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई आठ मार्च तक टाल दी।
इस मामले में परियोजना के प्रभारी वु चुनान और दो अन्य चीनी इंजीनियरों को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 18 जनवरी को कोरबा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने इन तीनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि बीते साल 23 सितम्बर को 225 मीटर ऊंची चिमनी गिर गई थी जिससे 40 अनुबंधित कामगारों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications