उप्र में वरुण गांधी की प्रस्तावित जनसभा पर रोक

आगामी 11 मार्च को सहारनपुर में वरुण की जनसभा होने वाली थी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा बलों की कमी का हवाला देते हुए जनसभा पर रोक लगी दी। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने वहां बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "बड़ी संख्या में सहारनपुर के पुलिस बल हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में हैं। ऐसे में फिलहाल हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं है कि हम उन्हें जनसभा में तैनात करें।"

उधर, भाजपा का आरोप है कि जिला प्रशासन ने वरुण की जनसभा पर रोक लगाने का फैसला मुख्यमंत्री मायावती के इशारे पर किया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि किसी भी सूरत में 11 मार्च को जनसभा होकर रहेगी।

सहारनपुर के भाजपा विधायक राघव लखनपाल ने कहा, "हमारे युवा नेता को प्रदेश में घूमने से रोकने से साफ हो जाता है कि सूबे की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार को अपनी जमीन खिसकने का भय सता रहा है। किसी भी हाल में जनसभा तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। हम मुख्यमंत्री मायवती को अपनी ताकत का एहसास करा कर रहेंगे।"

इससे पहले बुलंदशहर जिला प्रशासन ने भी जनवरी में कानून-व्यवस्था का हवाला देकर वरुण की जनसभा पर रोक लगा दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+