वुड्स ने बेटी के स्कूल से माफी मांगी
न्यूयार्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कई महिलाओं के साथ संबंधों की बात उजागर होने के बाद विवादों में घिर गए गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी के स्कूल से मीडिया के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगी है।
वुड्स की बेटी सम फ्लोरिडा की पीमियर एकैडमी में पढ़ती है। इस वजह से पापाराजी इस स्कूल पर नजर रख रहे थे। स्थानीय मडिया की खबरों में कहा गया है कि कई सारे फोटोग्राफर बीते शुक्रवार को उस समय भी सैम के स्कूल के बाहर एकत्र थे जब वुड्स अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहे थे।
अब वुड्स और उनकी पत्नी एलिन नोर्डेग्रेन ने स्कूल को पत्र लिखकर माफी मांगी है। इस पत्र में दोनों ने लिखा, "हम बीते कई महीनों से मिल रहे आपके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे बच्चे के चारो ओर मीडया के बढ़ते दखल की वजह से आप लोगों को हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए हम निजी तौर पर माफी मांगते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications