टेनिस, पियानो और वायलिन में भी माहिर हैं बिग बी: लीना यादव
दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का अपने सह-कलाकारों को विस्मित कर देना तो आम बात है लेकिन 'तीन पत्ती' की निर्देशक लीना यादव कहती हैं कि बिग बी न केवल कैमरे के सामने जादू बिखेरते हैं बल्कि कैमरे के पीछे टेनिस, वायलिन और पियानो में भी माहिर हैं।
यादव ने आईएएनएस से कहा, "बच्चन कई चीजों में अच्छे हैं। हम विस्मित होते थे। जब हम शूटिंग कर रहे थे तब हम खेला करते थे और हमने देखा कि वह टेनिस में कितने माहिर हैं।"
उन्होंने बताया कि फिल्म में एक ऐसा दृश्य है जिसमें बच्चन का किरदार वायलिन बजाता है।
यादव ने बताया, "मैंने उन्हें वायलिन का प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेषज्ञ नियुक्त किया और उनसे कहा कि विशेषज्ञ उन्हें बताएगा कि वायलिन कैसे पकड़ना है लेकिन बच्चन ने दबाव डाला कि वह शूटिंग के दौरान ही ऐसा करेंगे। जब वह शूटिंग के लिए आए तो विशेषज्ञ उन्हें वायलिन सिखाने के लिए खड़ा था लेकिन उन्होंने वायलिन लिया और उसे बहुत अच्छी तरह बजाना शुरू कर दिया। उन्होंने पियानो भी बजाया। उन्होंने कई तरह से हमें अचंभित किया।"
शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही 'तीन पत्ती' में बच्चन ने एक गणितज्ञ का किरदार निभाया है। फिल्म में हॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता बेन किंग्सले ने भी अभिनय किया है।
फिल्म में आर. माधवन के अलावा चार नए कलाकार सिद्धार्थ खेर, वैभव तलवार, ध्रुव गणेश और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications