सूडान में विद्रोही गुट के साथ युद्धविराम समझौता
दोहा, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर ने मंगलवार रात दोहा में एक प्रमुख विद्रोही गुट के साथ युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। सूडान के पश्चिमी इलाके दारफुर में संघर्ष समाप्त करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कतर में युद्धविराम की घोषणा करते हुए विद्रोही गुट 'जस्टिस एंड इक्वलिटी मूवमेंट' (जेईएम) के नेता खलील इब्राहिम ने समझौते में सत्ता साझेदारी की रूपरेखा को एक बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि स्थाई शांति के लिए दोनों पक्षों के धर्य और रियायतों की आवश्यकता होगी।
अल-बशीर ने समझौते की घोषणा के बाद कहा कि वर्षो से लोग युद्ध और अभाव से परेशान हैं। इस समझौते के लिए कनाडा के राष्ट्रपति इदरीस डेबी और कतर के अमीर शेख हमाद बिन खलीफा ने मध्यस्थता की।
अल-बशीर ने पहले कहा था कि यह समझौता दारफुर में लड़ाई के अंत की शुरुआत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications