दलित युवती से बलात्कार के आरोप में 2 गिरफ्तार

जिले के पुलिस उपाधीक्षक श्रीसिया पाल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि कोतवाली(शहर) के लोनियनपुरवा मुहल्ले की एक दलित युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में हलीम और जन्नू (20) नाम के दो युवकों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पाल ने कहा कि घटना में शामिल इनका एक साथी दिलदार अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पाल ने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवकों ने मंगलवार देर रात उसके घर में घुसकर सभी घरवालों को तमंचे के बल पर घर के एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में एक-एक करके दुष्कर्म किया और धमकी दी कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

पुलिस के मुताबिक चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+