एबीसी न्यूज 25 प्रतिशत संपादकीय कर्मचारियों की छंटनी करेगा
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार एबीसी न्यूज ने मंगलवार को कहा कि वह कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना चाहता है और 25 प्रतिशत तक कर्मचारियों की कटौती हो सकती है।
केबल, इंटरनेट से प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं का मिजाज बदलने के कारण दशकों से समाचार नेटवर्क के दर्शकों की संख्या में गिरावट आ रही थी।
एबीसी न्यूज में करीब 1,400 कर्मचारी हैं और समाचार विभाग से 300 से 400 तक कर्मचारियों की छंटनी होनी है।
एबीसी न्यूज के प्रमुख डेविड वेस्टिन ने कहा कि इस बदलाव के बाद समाचार विभाग हल्का और छोटा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications