ग्लोबल वार्मिग कम करने के लिए और प्रयास की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र
यूएनईपी के एक नए अध्ययन में कहा गया है कि पृथ्वी का तापमान बढ़ाने वाली ग्रीनहाउस गैसों का सालाना वैश्विक उत्सर्जन 2020 तक 40 से 48.3 गीगाटन से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
अध्ययन के अनुसार, 2020 से 2050 के बीच वैश्विक उत्सर्जन में 48 से 72 फीसदी कमी लाने की जरूरत है। साथ ही 30 सालों की अवधि के लिए सालाना कटौती 3 फीसदी तक करने का लक्ष्य बनाने की भी आवश्यकता है।
रपट में कहा गया कि ऐसा करने के बाद भी वैश्विक तापमान में दो फीसदी से कम की बढ़ोतरी के लक्ष्य को पाने की संभावना आधा-आधा है।
अध्ययन में 2020 तक 48.8 से 51.2 गीगाटन ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन की संभावना व्यक्त की गई है, जो उत्सर्जन कटौती के लक्ष्यों के कम या ज्यादा होने पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications