अलकायदा ने फ्रांसीसी बंधक को मुक्त किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अलकायदा ने बीते साल नवंबर में फ्रांस के नागरिक पियरे कमाटे को पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के एक होटल से अगवा कर लिया था।
अपहृर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर उनके चार सदस्यों को जेल से रिहा नहीं किया गया तो वे फ्रांसीसी नागरिक को मार देंगे। कमाटे की रिहाई पर फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने माली के राष्ट्रपति अमादोउ तौमानी तोरे का आभार व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications