ओबामा, सरकोजी की मुलाकात अगले महीने
वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मार्च में व्हाइट हाउस में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ मुलाकात करेंगे और आपसी हितों से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि 30 मार्च को ओबामा और सरकोजी की मुलाकात होगी और वे व्यापक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
गिब्स ने कहा कि दोनों राष्ट्रपति अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, मध्य पूर्व शांति प्रयासों, यूरोपीय सुरक्षा सहयोग और वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
गिब्स ने कहा कि पूरी दुनिया में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के प्रयासों में फ्रांस अमेरिका का मूल्यवान सहयोगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications