रेल बजट : आईआईटी खड़गपुर में रेल अनुसंधान केन्द्र स्थापित होगा

भारतीय रेल के महत्वाकांक्षी विजन के विस्तार एवं आधुनिकीकरण को पूरा करने के लिए स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं के विकास पर जोर दिए जाने की जरूरत पर बल देते हुए बनर्जी ने कहा कि इसके लिए अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन को पुनर्गठित किए जाने का फैसला किया गया है और इसे आधुनिक अनुसंधान संगठनों के अनुरूप बनाया जाएगा।

उन्होंने रेल प्रौद्योगिकी के मुख्य क्षेत्रों और उसके स्वदेशीकरण पर जोर देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी सस्थान, खड़गपुर में रेल अनुसंधान केन्द्र की स्थापना करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए आईआईटी खड़गपुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं और भारतीय रेल आईआईटी, राष्ट्रीय तकनीक संस्थान (एनआईटी), विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जैसे प्रमुख संगठनों एवं संस्थानों के साथ मजबूत अनुसंधान व भागीदारी संबंध स्थापित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+