वन सुरक्षा के लिए 3 साल में खरीदी गई 2600 बंदूकें
प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने विधायक रत्नेश सालोमन के प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि तीन सालों में चार करोड़ से अधिक की लागत से 2600 बंदूकें खरीदी गई हैं। वर्ष 2007-08 में दो करोड़ 26 लाख रुपये से 1500, वर्ष 2008-09 में एक करोड़ 88 लाख रुपये से 1000 और वर्ष 2009-10 में 17 लाख रुपये से 100 बंदूकें खरीदी गईं। ये सभी बंदूकें 12 बोर की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications