अमेरिकी समूह ने सिर कलम करने की घटना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकियों के एक समूह ने पाकिस्तानी तालिबान द्वारा एक सिख को अगवा कर उसका सिर कलम किए जाने की घटना की निंदा की है और भारत से अपील की है कि वह दोषियों को दंडित कराने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए।
नॉन रेजीडेंट इंडियन्स फॉर सेक्युलर एंड हार्मोनियस इंडिया (एनआरआई-एसएएचआई) की ओर से बुधवार को कहा गया है, "हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए।"
एनआरआई-एसएएचआई की ओर से कहा गया है, "हम सरकार से यह भी आग्रह करते हैं कि वह तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए सिखों और हिंदुओं की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए और बंधकों को शांतिपूर्ण जीवन के लिए सुरक्षा मुहैया कराए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications