अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी शिक्षक से जवाब तलब
एएमयू प्रशासन की तरफ से बुधवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एस.आर. सिरस को 10 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है। अगर वह अपने जवाब से एएमयू प्रशासन को संतुष्ट कर देते हैं तो इस मामले को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अगर वह अपना पक्ष रख पाने में नाकाम रहे तो विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक उनके खिलाफ एक जांच कमेटी गठित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया कि उसने किसी के जरिए उस वीडियो का फिल्मांकन नहीं करवाया, जिसमें सिरस आप्राकृतिक संबंध बनाते देखे गये हैं। एएमयू प्रशासन परिसर में रहने वाले हर शिक्षक की निजता का आदर करता है, लेकिन इसके साथ ही हर किसी से यह अपेक्षा भी करता है कि उसके द्वारा परिसर में किसी भी तरह का आपत्तिजनक कृत्य न हो।
मालूम हो कि एक रिक्शेवाले के साथ आप्राकृतिक संबंध बनाते हुए एस.आर.सिरस का वीडियो प्रकाश में आने के बाद एएमयू प्रशासन ने गत 9 फरवरी को उन्हें निलंबित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications