तुर्की की खदान में विस्फोट, 17 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा मंगलवार को बालिकसिर प्रांत में हुआ। प्रांत के गवर्नर यिलमाज अरसलान ने बताया कि यह मीथेन गैस का विस्फोट था। मौके पर ही 11 कामगारों और एक इंजीनियर की मौत हो गई।
अरसलान ने कहा, "पांच कामगारों की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई। इससे मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई।"
उल्लेखनीय है कि बीते साल दिसम्बर में तुर्की के बुरसा प्रांत की एक खदान में हुए विस्फोट में 19 कामगारों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications