तेलंगाना समिति ने राजनीतिक पार्टियों से मांगी राय
हैदराबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मुद्दे पर गठित न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा समिति ने आंध्र प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों से 30 दिनों के भीतर अपनी राय देने के लिए कहा है।
समिति के सदस्य सचिव वी.के.दुग्गल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि समिति ने सभी आठ मान्यता प्राप्त पार्टियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए पत्र लिखा है।
इस कदम से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सहित सभी पार्टियों पर इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करने का दबाव पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने नौ दिसंबर को जब इस बात की घोषणा की थी कि तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, तभी से लगभग सभी पार्टियां क्षेत्रीयता के आधार पर बंट गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications