दिल केहल्के दौरे से बीमार हुए चेनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चेनी के सहायक पीटर लांग ने कहा कि जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय अस्पताल में हुए परीक्षणों से पता चला कि उनको दिल का हल्का दौरा पड़ा था। उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
सीएनएन पर प्रसारित बयान में कहा कि चेनी बेहतर महसूस कर रहे हैं और एक या दो दिनों में उनको अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
चेनी लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित हैं और वर्ष 1970 के बाद से उनको चार बार दिल का दौरा पड़ चुका है। चेनी जार्ज डब्ल्यू.बुश के शासनकाल में वर्ष 2001 से वर्ष 2009 तक उप राष्ट्रपति थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications