ममता ने चीन से खतरे को नजरंदाज किया : धूमल
शिमला, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को कहा कि रेल मंत्री ममता बनर्जी ने चीन सीमा के इलाकों तक रेलवे लाइन के विस्तार को मंजूरी न देकर सीमा पार खतरे को नजरंदाज किया है।
उन्होंने कहा, "चीन ने बीजिंग से ल्हासा तक रेलवे लाइन बिछा दी है और भारतीय सीमा की ओर रेल व सड़क नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। दूसरी तरफ, भारत सरकार सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मनाली-लेह रेलवे लाइन को नजरंदाज कर रही है। "
धूमल ने इस बात पर निराशा जताई कि 460 किलोमीटर लंबे भानुपाली-मनाली-लेह रेलवे लाइन को रेल बजट में मंजूरी नहीं दी गई और राज्य के हितों का ध्यान नहीं रखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications